सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर अस्पताल में भर्ती
रायपुर
सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई हैं वहीं एक गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल है। घटना अभनपुर से एक किमी पहले छत्तीसगढ़ ढाबे के पास की है। बाइक में तीन युवक सवार थे और उनकी बाइक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। मृतकों का शव काफी देर तक बीच सड़क पर पड़ा रहा। इससे वहां पर ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों ओर गाडिय़ों की कतार लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटाया और मरचूरी भेजा।
जानकारी के मुताबिक धमतरी निवासी ओमप्रकाश तारक, पुडेन्द्र तारक, जितेंद्र साहू एक ही बाइक में सवार होकर रायपुर की ओर आ रहे थे, तभी अभनपुर छत्तीसगढ़ ढाबा के पास तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार तीन में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है। साथ ही दो लोगों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में ओमप्रकाश और पुडेन्द्र तारक शामिल है। वहीं गंभीर रूप से घायल जितेंद्र साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। फिलहाल अज्ञात आरोपी वाहन चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पाठको की राय